⚡ ब्रेकिंग News

कुमावत समाज मेवाड़ महाकुंभ में पधारेंगे महामहिम राज्यपाल महोदय, कार्यक्रम को मिली आधिकारिक स्वीकृति


हेमराज कमावत मेवाड़| 28 दिसंबर 2025



कुमावत समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर आने जा रहा है। पहली बार कुमावत समाज का भव्य महाकुंभ आगामी 28 दिसंबर 2025 को मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवरिया सेठ में स्थित गोवर्धन रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामय आयोजन में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी की उपस्थिति को लेकर राजभवन से कार्यक्रम की आधिकारिक स्वीकृति जारी होने के बाद समाजजनों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

महाकुंभ में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग) श्री जोराराम जी कुमावत भी शिरकत करेंगे। उनके साथ समाज के सभी वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक एवं अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

महाकुंभ का उद्देश्य

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेवाड़ क्षेत्र के सात जिलों के कुमावत समाज को एक मंच पर एकत्रित करना, आपसी परिचय को सुदृढ़ करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा प्रतिभावान समाजजनों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना है।

आयोजन की तैयारियाँ

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अहमदाबाद कुमावत समाज के अध्यक्ष श्री शंकरलाल कुमावत, पूर्व विधायक श्री नानूराम जी कुमावत (आसींद) सहित पूरी आयोजन समिति पिछले एक माह से प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

राज्यपाल को निमंत्रण

महामहिम राज्यपाल महोदय को आमंत्रण देने हेतु श्री मदनलाल जी कुमावत (आसींद) एवं श्री शंकरलाल जी कुमावत (अहमदाबाद) ने राजभवन जाकर औपचारिक निमंत्रण दिया था। इस पर महामहिम ने सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया। आज राजभवन से कार्यक्रम की स्वीकृति जारी होने के बाद समाज में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...