⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी शहर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कैलाश माली केकड़ी शहर पुलिस थाना द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई पुलिस अधीक्षक अजमेर  वंदिता राणा (IPS) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्री राजेश मील के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी केकड़ी शहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अवैध चिनाई पत्थर से भरी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया इस संबंध में खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (अजमेर) को सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जब्त वाहन:सोनालिका DI-35 ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) – अवैध बजरी सोनालिका DI-35 ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) – अवैध चिनाई पत्थर कार्रवाई टीम: कुसुमलता मीणा (पु.नि.),  रामराज, राकेश, पंकज,  नीरज सिंह – पुलिस थाना केकड़ी शहर का सहयोग रहा



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...