⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी कोटा रोड क्षेत्र में 6 जनवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


 रामप्रसाद कुमावत केकड़ी, 5 जनवरी। 





विद्युत विभाग के अनुसार दिनांक 6 जनवरी 2026 को कोटा रोड स्थित 11 के.वी. लाइन पर शिफ्टिंग का अति आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस कारण कोटा रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना कोटा रोड, ज्योतिबा सर्किल, जयपुर–भीलवाड़ा बाइपास, अभय कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...