⚡ ब्रेकिंग News

सावर केकडी रोडपर खारी नदी पुलिया पर बीसलपुर की पाइपलाइन टूटी । सावर व कुशायता की दस घण्टे तक सप्लाई प्रभावित होगी।

  सावर। रमेश पाराशर। 

उपखंड मुख्यालय सावर में केकडी से आने वाली बीसलपुर की पाइपलाइन टूटने से सावर व कुशायता में दस घंटे  पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि बीसलपुर के पानी की केकडी से सावर पेयजल सप्लाई होने वाली पाइपलाइन सावर से केकडी के बीच मे खारी नदी की पुलिया पर टूट गई जिससे हजारों गैलन पानी बह गया।पेयजल की पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिलने पर जलदाय विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टूटी पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पाइपलाइन टूटने से केकडी से सावर आने वाली पेयजल सप्लाई दस घण्टे के अंतराल तक बन्द रहेगी। जिसके चलते सावर व कुशायता में दस घण्टे तक पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...