⚡ ब्रेकिंग News

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया आत्मीय स्वागत



जोधपुर। गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से संपन्न शौर्यधरा राजस्थान की धरती पर आगमन पर देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह का जोधपुर एयरपोर्ट पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित शाह का अभिनंदन किया और प्रदेश में उनका हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री का राजस्थान आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित शाह का यह दौरा प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति प्रदान करेगा।

एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने अमित शाह का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत कर प्रदेश की संस्कृति और अतिथि सत्कार परंपरा का परिचय दिया।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...