⚡ ब्रेकिंग News

रानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 120 प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण

[रानी, पाली] ,न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता भरत जीनगर, रानी स्टेशन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा समिति पाली के निर्देशानुसार रविवार को रानी के स्थानीय सिविल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से आमजन को त्वरित, सुलभ एवं नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120 प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण किया गया, जिससे वादकारियों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली और समय व धन की बचत हुई। लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रोज़ी कंसारा ने की, जबकि सदस्य के रूप में सुरेश कुमार मेहरा ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अमित दवे, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार राजपुरोहित, सोहनलाल आगरी, राजेश सोलंकी, भरत आगरी, मनीष बंजारा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
साथ ही न्यायालय कर्मचारी संजय कुमार, भरत कुमार बोस, लादूराम देवासी, जगदीश सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका से लोक अदालत का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। लोक अदालत के सफल आयोजन से क्षेत्र के नागरिकों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचा।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...