⚡ ब्रेकिंग News

मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध में 22 दिसंबर को अजमेर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ शंकर लाल बैरवा केकड़ी 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देशानुसार मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केकड़ी ब्लॉक से जाने वाले सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 22 दिसंबर, सोमवार को प्रातः 8:30 बजे अजमेर रोड स्थित डॉ. रघु शर्मा के केकड़ी निवास पर अपनी-अपनी निजी गाड़ियों के साथ एकत्रित होंगे। वहां से प्रातः 9 बजे सभी वाहन डॉ. रघु शर्मा के साथ एक साथ अजमेर के लिए रवाना होंगे। वहीं सरवाड़ क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रातः 9 बजे सरवाड़ में जोधाणा होटल के पास अपनी-अपनी गाड़ियों के साथ एकत्रित होंगे और केकड़ी से आने वाले काफिले के साथ अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस संगठन की ओर से सभी वाहन प्रभारियों से अपील की गई है कि वे समय पर निर्धारित स्थान पर गाड़ियों सहित पहुंचें, ताकि काफिला तय समय पर रवाना हो सके और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...