⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ खोखरा ग्राम पंचायत पहुंचाराज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार

हर गांव–हर व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता पाली ब्यूरो रिपोर्ट सोजत क्षेत्र में राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित विकास रथ ग्राम पंचायत खोखरा पहुंचा। विकास रथ का शुभारंभ ग्राम विकास अधिकारी एकता सिंह के नेतृत्व में किया गया।

विकास रथ के माध्यम से राजस्थान सरकार एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाई जा रही है। रथ के साथ मौजूद टीम ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर सरपंच लुम्बा मेघवाल, रविन्द्र सिंह जैतावत, कनिष्ठ लिपिक अनुसूर्या चारण, गोपाल सिंह (खोखरा) जिला सोशल मीडिया प्रभारी पाली, सोहन लाल गुर्जर, अटबड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल आगलेचा, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेन्द्र किसान, मोहन हटेला, पारस नाथ, मोहन लाल, करणाराम, लालाराम जाट, राजेश गुर्जर, जगदीश दान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विकास रथ के माध्यम से सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर संतोष व्यक्त किया तथा इसे आमजन के लिए लाभकारी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे।

विकास रथ का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने एवं शासन-प्रशासन को आमजन से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...