⚡ ब्रेकिंग News

लकड़ेश्वर महादेव में 25 दिसंबर को आयोजित होगी पाराशर समाज के वैवाहिक सम्मेलन की प्रथम बैठक


सावर। रमेश पाराशर।

पाराशर समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पाराशर समाज वैवाहिक महापंचायत–2026 का भव्य आयोजन दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को लकड़ेश्वर महादेव (राजस्थान) में किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक महापंचायत को लेकर समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिती से अशोक कुमार पाराशर - देवली ने बताया कि, पाराशर समाज के सभी व्हाट्सएप व सोशल मीडिया ग्रुपों के एडमिन एवं समस्त सदस्यों से विशेष अपील की गई है कि वे स्वयं उपस्थित होकर समाज की इस महत्त्वपूर्ण पहल को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक समाजजनों को महापंचायत में पहुँचने के लिए प्रेरित करें।


महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों के वैवाहिक विषयों पर सकारात्मक संवाद, आपसी परिचय, पारिवारिक समन्वय तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करना है। यह आयोजन पाराशर समाज के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि महापंचायत में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा तथा भविष्य की रूपरेखा तय की जाएगी। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक सफल व ऐतिहासिक बनेगा।


समस्त पाराशर समाजजनों से विनम्र अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, अधिक से अधिक समाजबंधुओं को साथ लाएँ और 25 दिसम्बर 2025 को लकड़ेश्वर महादेव पहुँचकर पाराशर समाज की एकता का परिचय दें।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...