⚡ ब्रेकिंग News

किसान दिवस पर कृषि विभाग केकड़ी गुलगांव में किसान का सम्मान

हेमराज कुमावत ककड़ी  

 गुलगांव किसान दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विभाग केकड़ी गुलगांव कार्यालय में एक सादगीपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित किसान मदन/भूरा जी कहार का कृषि विभाग के समस्त स्टाफ साथियों द्वारा साफा बंधाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी वीरेंद्र सिंह नाथावत के साथ कृषि प्रवेक्षक लालाराम कुमावत, नरेंद्र कुमार रैगर, सावित्री वैष्णव, रामगनी माली, चंद्रप्रकाश गुर्जर एवं मनराज धाकड़ उपस्थित रहे।

कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...