⚡ ब्रेकिंग News

राखी गौतम के कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत-सम्मान

 कांग्रेस पार्टी द्वारा राखी गौतम को शहर जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल के अध्यक्ष विजय पंडित के नेतृत्व में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत-सम्मान किया गया। यह अवसर न केवल कांग्रेस संगठन के लिए, बल्कि पूरे गौतम समाज के लिए गर्व का क्षण रहा।

इस अवसर पर गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं महर्षि गौतम जी की तस्वीर भेंट कर राखी गौतम का सम्मान किया। 


कार्यक्रम में संरक्षण मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम गौतम, महासचिव सत्येंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र गौतम, प्रवक्ता रत्नेश गौतम, उपसचिव प्रद्युमन गौतम, उपसचिव शैंकी गौतम, संगठन महासचिव लक्की शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित रहे।







गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल 


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय पंडित ने कहा कि श्रीमती राखी गौतम की कर्मठता, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक सशक्त नेतृत्व प्रदान करता है, जिससे संगठन एवं शहर को नई दिशा मिलेगी।


श्रीमती राखी गौतम ने इस सम्मान के लिए गौतम समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनकर कार्य करेंगी तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करते हुए विकास, न्याय और समानता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...