⚡ ब्रेकिंग News

जहाज़पुर तहसील के ग्राम पंचायत गन्धेर स्थित राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय गन्धेर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।


पत्रकार रामदयाल - 

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों व अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...