(पंकज बाफना)फतेहगढ़।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर फतेहगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के परिसर में हर्षोल्लास और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहाँ एक ओर देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की सुविधा के लिए नई सेवाओं की शुरुआत भी हुई।
अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण:
समारोह की शुरुआत समिति के अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। तिरंगे को सलामी देने के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
सुपर मार्केट का शुभारंभ:
इस अवसर पर समिति द्वारा नवनिर्मित सुपर मार्केट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम कालाबड़ के परम पूज्य महन्त श्री श्री 108 श्री अवध बिहारी महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। महाराज श्री ने दीप प्रज्वलित कर सुपर मार्केट की शुरुआत की और उपस्थित ग्रामीणों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना का कार्य पंडित सुरेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति:
समारोह में सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौधरी, सत्यनारायण माली,सत्यनारायण शर्मा, छीतरलाल शर्मा,गणेश शर्मा,घासीलाल, अशोक धूपड़,किशन साहू, पोखर प्रजापति, बजरंग माली, बद्रीलाल जांगिड़, कालूराम रेगर,बजरंग मेवाड़ा,मुकेश प्रजापत,शंकर प्रजापत,बालमुकुंद शर्मा,मुकेश गुर्जर,महावीर साहू और महावीर प्रजापति सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन:
कार्यक्रम के अंत में समिति के व्यवस्थापक रामजी लाल शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह सुपर मार्केट आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
.png)


Post a Comment