गणतंत्र दिवस पर नयाखेड़ा में हर्षोल्लास, ध्वजारोहण कर ली गई परेड की सलामी
रिपोर्ट सोहनसिंह रावणा तखतगढ़, निकटवर्ती ग्राम नयाखेड़ा में गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ, समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद मीठालाल जोशी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान संतों और भक्तों की धरती है, यह वीर वीरांगनाओं और शहीदों की धरती है, जिनके बलिदान से आज देशवासी स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं,
नयाखेड़ा गांव के दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थानी संस्कृति को जीवंत रखते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही, दोनों विद्यालयों के कुल छह बालक बालिकाओं को बेस्ट करुणावान विद्यार्थी अवार्ड करुणा केंद्र के पदाधिकारी सोहनलाल जोशी द्वारा प्रदान किए गए,
प्रधानाध्यापक पंकज कुमार एवं रमेश जाखड़ द्वारा भामाशाहों का बहुमान किया गया, इस अवसर पर भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश देवड़ा ने किया और अपनी प्रभावी शैली से खूब तालियां बटोरीं, समारोह में एसएमसी सदस्य एवं नयाखेड़ा के वार्ड पंच भी उपस्थित रहे,
.png)
Post a Comment