⚡ ब्रेकिंग News

ओड समाज बाड़मेर की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

राष्ट्रीय ओड महासभा संस्थान राजस्थान एवं ओड सेवा विकास संस्थान बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में ओड समाज बाड़मेर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन ओड बस्ती मेघे का गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बादराराम ने की। मीडिया प्रभारी स्वरूप ओड ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकरा राम ओड ने बालिका शिक्षा, छात्रावास व्यवस्था, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज को मिलजुलकर निस्वार्थ भाव से समाज हित में अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए। 
बैठक में बाड़मेर जिले के विभिन्न गांवों से आए समाज के गणमान्यजनों ने भाग लिया और समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से राणाराम ओड (जाफली) को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा तगाराम ओड (लखासर) को शिव ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जिला अध्यक्ष बादराराम द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी की भूमिका स्वरूप ओड एवं विशन ओड ने निभाई, जबकि मंच संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकरा राम ओड एवं कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार द्वारा किया गया।
बैठक का समापन समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...