पाली में सवित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा समाज सुधारक एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत Savitribai Phule की 129वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा एवं सामाजिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मंच की ओर से यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास (अनाज गोदाम के सामने, रेलवे स्टेशन पाली) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले के जीवन, महिला शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा वर्तमान समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत से होगी, जिसका संयोजन सुनीता अनिल चौहान (मैनेजर, मॉर्डन स्कूल) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर समाज में बच्चों के संस्कार, चरित्र निर्माण, शिक्षा के महत्व तथा अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर रेखा राकेश भाटी, पूर्व पार्षद संतोष दुबे, समाजसेवी दुर्गा भाटी, अंकिता बोहरा, प्रेम भाटी (अध्यक्ष लाखोटिया महिला मंडल), रेखा सोलंकी, मधु जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
आमंत्रित अतिथियों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वरिया राजेश सांखला नूतन बाला कपिला मनीषा राकेचा, ममता बोहरा विपुला गेहलोत समुन्दरी समदड़िया, मोहनी पुखराज पटेल, सुनीता कंवर महावीर सिंह सुकरलाई (प्रधान रोहट), विनीता हितेश गहलोत (डायरेक्टर देवड़ा हुंडई) संगीता सिंगानिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम से बी.के. दिव्या सहित कई गणमान्य महिलाएं शामिल होंगी।
मंच की अध्यक्षा सरोज महेन्द्र बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना, समाज में शिक्षा का प्रसार करना तथा महिलाओं के आत्मरक्षा, शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन सचिव मंजू मनोज भाटी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर मंच से सभी महिलाओं से सावित्री बाई फुले महिला जागृति मंच से जुड़ने का भी आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों एवं समाजसेवियों की भी उपस्थिति रहेगी।
.png)
Post a Comment