⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा PHC में मरीजों को नहीं मिला इलाज, डॉक्टर नदारद — कारण बताओ नोटिस जारी


बघेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बघेरा में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई, जब इलाज के लिए पहुंचे ग्रामीणों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में तैनात दोनों डॉक्टर अवकाश पर होने के कारण मौजूद नहीं थे, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सुबह से ही दूरदराज गांवों से आए मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर में घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टरों के नहीं आने से निराशा हाथ लगी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने भी मरीजों को देखने से मना कर दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि PHC में पहले से ही व्यवस्थाएं कमजोर चल रही हैं, लेकिन इस तरह डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया है।मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...