⚡ ब्रेकिंग News

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन में उमड़ेगा उत्साह, रानी मंडल से कार्यकर्ताओं के लिए बसों की विशेष व्यवस्था

रानी स्टेशन संवाददाता
21 अप्रैल को नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा मंडल रानी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों एवं स्थानीय नागरिकों के घरों और दुकानों पर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दे रहे हैं। यह पारंपरिक आमंत्रण अभियान क्षेत्र में खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। भाजपा मंडल रानी के अनुसार कुल तीन बसें निर्धारित की गई हैं—पहली बस लाल मंदिर सिनेमा हॉल के पास से, दूसरी बस सनातन धर्मशाला प्रताप बाजार से और तीसरी बस मिठेश्वर महादेव मंदिर से प्रातः 5:00 बजे रवाना होगी।

मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व मंडल अध्यक्षों, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों से समय की पाबंदी रखते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस मौके पर कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति संगठन की एकजुटता और मजबूती को प्रदर्शित करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...