⚡ ब्रेकिंग News

तुलसी वंदना से सुगंधित हुआ परिसर: ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती बालिका विद्यालय में आध्यात्मिक–वैज्ञानिक भाव के साथ तुलसी पूजन सम्पन्न

संवाददाता प्रवीण सिंह ओड
बालिकाओं को तुलसी की परम्परा, आयुर्वेदिक महत्ता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली में ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज श्रद्धा और संस्कृति के संगम के बीच तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका ओझा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए तुलसी के वैज्ञानिक,आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि तुलसी केवल पूजा का पौधा नहीं बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। बालिकाओं को बताया गया कि नियमित तुलसी सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वातावरण शुद्ध होता है और भारतीय संस्कृति में इसे गृह समृद्धि व सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। कार्यक्रम में चंद्रकला जांगिड़, ज्योति राजपुरोहित, ममता शर्मा, किरण राखेचा, महेंद्र गोड़, मनोहर आसेरी, भारत सोलंकी, अशोक सोलंकी, दिगंबर व्यास, माया वैष्णव सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं। पूरे प्रांगण में मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक आयोजन के रूप में पूर्ण हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...